जमीनी विवाद पर महिला से घर में घुसकर मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम सिहाई बडेरा में दो युवकों ने घर में घुसकर महिला की मारपीट कर दी। मामले जमीन संबंधी बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
 
फूलवती पत्नी अतरसिंह परिहार (40) निवासी ग्राम सिहाई बडेरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दामोदर परिहार एवं धर्मेन्द्र परिहार निवासी सिहाई बडेरा से जमीन से संबंधित विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों व्यक्ति उसके घर आए और जमीन को लेकर विवाद करने लगे और उसके साथ गाली-गलौंज करना शुरु कर दिया। 

जब महिला ने उन्हें गाली देने से रोका तो दोनों युवकों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी जब परिजन घर पर आए तो उसने अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!