खेत की टपरिया में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बम्हारी में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। बताया जाता है कि महिला खेत पर बनी टपरिया में सो रही थी उसी समय युवक टपरिया में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

ग्राम बम्हारी की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार की रात वह अपने खेत में पानी देने के लिए रुक गई एवं खेत पर बनी टपरिया में वह सो गई। 

रात लगभग 11 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाला युवक अमीरसिंह पुत्र सोनीलाल लोधी आ गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद महिला घर पर आई और घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। जहां महिला परिजनों के साथ थाने आई और युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!