चोरों ने चटकाए घर के ताले, सोना-चांदी, नगदी सहित बाइक भी चुरा ले गए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मैगोराडांग में बुधवार की रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोना-चांदी व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोर घर में रखी नई बाइक को भी चोरी करने के बाद अपने साथ ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ दिखाई दिया जिस पर वह समझ गए कि घर में चोरी हुई है। मामले में पुलिस में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

संग्राम पुत्र पर्वतसिंह लोधी निवासी ग्राम मेगोरा डांग थाना रन्नौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार की शाम वह अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे एवं नीचे का कमरा खाली थी। जब वह सुबह उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। 

जब उन्होंने तलाशी ली तो पता चला कि चोर उनके घर चोरी हो गई है इतना ही नहीं कुछ दिन पहले खरीदी हुई बाइक को भी चोर चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी संग्राम ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात कीमत 6 हजार एवं एक बाइक चुरा कर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!