शिवपुरी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत ग्राम रातौर में स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक में खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने यहां से मॉनिटर व ऋण पुस्तिकाओं की चोरी की और भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। बैंक कर्मचारी विनोद कुमार पुत्र मोतीराम यादव (29) निवासी मनियर पेट्रोल पंप के पीछे शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा रातौर 25 नंबर कोठी टोगरा रोड शिवपुरी पर स्थित है।
जहां जब सुबह वह ऑफिस पहुंचे तो देखा कि बैंक में रखे दो मॉनिटर व एक सीपीयू गायब है। जिस पर वह समझ गए कि बैंक में चोरी हो गई है। जहां विनोद ने देखा तो पता चला कि बैंक के पीछे लगी खिड़की टूटी हुई थी संभवत: चोर इसी को तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेश किया होगा।
खाना तलाशी लेने पर पता चला कि बैंक में रखी कुछ ऋण पुस्तिका भी गायब थी। जिस पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।