कोलारस के रण में यदुवंशी और रघुवंशी के बीच हो सकती है भिडंत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस विधायक रामसिंह दादा के दु:खद निधन के बाद रिक्त हुई कोलारस विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इस चुनाव की उलटी गिनती शुरु हो चुकी है। शुक्रवार शाम तक आचार सहिता की घोषणा होने की खबर मिल रही है। भाजपा की ओर से एक खबर भी आ रही है, कि कोलारस से भाजपा की ओर से वीरेन्द्र रघुवंशी प्रत्याशी हो सकते है। जैसा कि विदित है कि दादा के दु:खद निधन के बाद उपचुनाव होना तय हो गया था। इसके लिए दोनों दलों ने अपनी ताकत दिखानी शुरु कर दी है। अभी तक प्रत्याशी फायनल नही थे, परंतु चुनाव प्रचार पूरे शबाव पर था। लेकिन अब चुनाव की तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है। 

कांग्रेस की ओर से रण ज्योतिरादित्य सिंधिया संभालेगें। भाजपा की ओर से सीएम शिवराज सिंह रण में उतर चुके हैं। इसी कारण कोलारस क्षेत्र में मंत्रियों के शिविर लगना शुरु हो चुके है। कांग्रेस से स्व. विधायक रामसिंह यादव के पुत्र का महेन्द्र यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इससे कांग्रेस को सहानभूति लहर का फायदा मिल सकता है। 

भाजपा से कई दावेदारों के नाम चल रहे है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कोलारस से भाजपा का टिकिट वीरेंद्र रघुवंशी का नाम फायनल हो चुका है। कोलारस क्षेत्र में पिछले सालो से सक्रियता का लाभ मिला रघुवंशी को मिला है। बताया जा रहा है कि यह टिकिट नरेन्द्र सिंह के कोटे से आया है। कुल मिलाकर अब कोलारस चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कभी भी आचार सहिंता की घोषणा हो सकती है। कोलारस के इस रण में यदुवंशी और रघुवंशी के बीच भिंडत हो सकती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!