चोरों ने तोड़ा परचून दुकान का ताला, बीड़ी बंडल सहित नगदी पर किया हाथ साफ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खतौरा में चोरों ने बुधवार की रात एक परचूने की दुकान का ताला तोड़ दिया। चोरों ने दुकान में से बीड़ी बंडल सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जिनेन्द्र पुत्र जगन्नाथ प्रसाद जैन (41) निवासी ग्राम खतौरा ने बताया कि उसकी खतौरा में परचूने की दुकान है। रोज की ही तरह बुधवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब वह सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जिस पर जब दुकान की शटक खोली तो सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद जिनेन्द्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

जहां पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मौके का मुआयना किया। दुकानदार जिनेन्द्र ने बताया कि चोर उसकी दुकान से बीड़ी का बंडल, परचूने का सामान सहित दुकान के गल्ले में रखी लगभग 2 हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गए है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!