शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोडा पिछोर में एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मामला गुरुवार शाम का है जब वृद्ध अपने घर जा रहा था उसी समय जब वह कुएं के पास से निकला तो वह उसमें गिर गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार शामा सूचना मिली कि ग्राम टोडा पिछोर में एक वृद्ध कुएं में गिर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और वृद्ध को कुएं से निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
जांच करने पर पता चला कि वृद्ध किशनलाल पुत्र स्व. रामचना लोधी (75) निवासी टोडा पिछोर का रहने वाला है। जिस पर वृद्ध के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी एवं लाश का पोस्ट मार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।