कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के सेसई सडक़ ग्राम में बेटी बचाओ और बेटी पढाओ अभियान के अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्र सेसई सडक़ कोलारस पर महिला बाल विकाश विभाग एवं डाक विभाग के संयुक्त प्रयास से सुकन्या समृद्धि योजना को जन-जन तक पहुंचाने और जन्म से 10 वर्ष की बेटी का खाता डाकघर में खुलवाने के लिए मोटीवेशन शिविर का आयोजन किया गया।
महिला बाल विकाश विभाग की और से सेक्टर पर्यवेक्षक नयनी त्रिवेदी आगनबांडी कार्यकर्ता सुनहना,बंसुधरा श्रीधर, मंजू, ऊषा,पदमा, शीला, लीला , सरस्वती, कैलाशी सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थिति रही तथा डाक विभाग गुना से आई मनु शर्मा ने विस्तृत रूप से सुकन्या योजना को समझाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।