भावांतर योजना: जिले में 36 हजार किसानो को मिला 30 करोड रू का लाभ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा संचालित भावांतर भुगतान योजना के तहत शिवपुरी जिले में 36 हजार एक सौ से अधिक किसानों को 38 करोड़ 16 लाख की राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई गई है। कृषि उपज मण्डी शिवपुरी के मण्डी सचिव श्री गोस्वामी ने बताया कि जिले में भावांतर भुगतान योजना के तहत अधिसूचित फसलों के लिए पंजीकृत किसानों द्वारा अपनी उपज अधिसूचित मण्डियों में 16 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक विक्रय करने पर 36 हजार एक सौ से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 38 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि जमा कराई गई है। 

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2017 तक 2 हजार 470 किसानों के खातों में 4 करोड़ 31 लाख से अधिक की राशि जमा कराई गई। जबकि 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2017 तक 14 हजार 899 किसानों के खातों में 33 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि जमा की गई। 

उल्लेखनीय है कि जिले के अनेकों ऐसे कृषक है, जिनके खाते में अंतर की राशि 01 लाख से भी अधिक जमा की गई है। जिसमें कोलारस के किसान दातासिंह के खातें में उड़द फसल की अंतर की राशि 01 लाख 06 हजार 200 रूपए केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में जमा कराई गई है। 

इसी प्रकार जालिम सिंह के स्टेट बैंक के खाते में 1 लाख 24 हजार 272 रूपए की अंतर की राशि, बदरवास के सविता सिंह बुंदेला के जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में 01 लाख 05 हजार 240 रूपए की राशि, कोलारस के गंगाराम यादव के खाते में 57 हजार 752 रूपए की राशि, खनियांधाना के रामकिशन यादव के बैंक खाते में 51 हजार 200 रूपए की राशि जमा कराई गर्ई है। 

इसी प्रकार  कोलारस के ही गजराज सिंह यादव के जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में 88 हजार 500 रूपए की राशि, शिवपुरी के बड़ागांव निवासी अवतार सिंह के खाते में 65 हजार 856 रूपए की राशि, कोलारस के प्रहाली धाकड़ के खाते में 27 हजार 528 रूपए की राशि और कोलारस के बलवान सिंह के केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में 85 हजार 200 रूपए की राशि जमा कराई गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!