शिवपुरी में 4 साल तक बंधक रही लड़की, अर्धनग्न नचाते थे, रोज गैंगरेप करते थे

Updesh Awasthee
0
भोपाल। शिवपुरी पुलिस की सक्रियता और मुखबिर नेटवर्क पर सवाल खड़ा हो गया है। शिवपुरी के एक फार्म हाउस में पिछले 4 साल से एक लड़की बंधक बनाकर रखी गई। फार्म हाउस ने उसे गुलाम बना रखा था। अपने मेहमानों को फार्म हाउस पर लेकर आता। लड़की को अर्धनग्न होकर नाचने के लिए मजबूर करता। वीडियो बनाता। दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का गैंगरेप करता। यह सबकुछ 4 साल तक चलता रहा परंतु पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। लड़की किसी तरह जालिम के चंगुल से मुक्त हुई और छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के रामानुज नगर थाने तक पहुंच गई लेकिन शिवपुरी पुलिस को फिर भी कुछ पता नहीं। 

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत निवासी राजाराम ने पीड़िता को अगवा किया था। उसे बहला फुसलाकर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में ले जाया गया। वहां उसे 62 हजार रुपयों में बेच दिया गया। अपनी आपबीती पुलिस को सुनाते हुए लड़की ने बताया कि कुमेर नामक शख्स ने उसे शिवपुरी के एक फॉर्म हाउस में रखा था। वहां उसके लठैत भी रखे गए थे। रोजाना उसके साथ कुमेर और उसके साथी गैंगरेप करते थे। उसे नाचने गाने के लिए भी मजबूर किया जाता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई है। इस वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जाता था। फिलहाल पुलिस ने कोरिया निवासी राजाराम और शिवपुरी निवासी कुमेर के खिलाफ गैंगरेप और मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!