विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दे रहे हैं महाविद्यालय प्रशासन को चुनौती: सत्यम नायक

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता सत्यम नायक के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय में अपने संगठन का प्रचार-प्रसार दीवारों पर संगठन के पोस्टर चिपकाकर किया है। इसलिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ  उचित कार्यवाही की जाए।

छात्र नेता सत्यम नायक का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पहले ऐसी ही हरकत कर चुके हैं जिसके विरोध में उन्होंने पहले भी महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है, परतु महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के खिलाफ कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है।

श्री नायक ने धमकी दी कि यदि महाविद्यालय प्रशासन मौन रहा तो वह महाविद्यालय में अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ज्ञापन देने वालों में सत्यम नायक, विजय दीप शुक्ला, शुभम राठौर, आमिर खान, अरसद खान, सूर्य प्रताप सिंह, पंकज मांझी, विवेक जैन, विशाल गुप्ता और राजीद खान शामिल थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!