बडी खबर: कोलारस से कांग्रेस के उम्मीदवार होगें महेन्द्र सिंह, सिंधिया सहित दिग्गजो के साथ भरने जाऐंगे नामाकंन

NEWS ROOM
0
कोलारस। जैसा कि अनुमान था कि कोलारस में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने अनुकंपा टिकिट फायनल करते हुए स्व: विधायक रामसिंह यादव के पुत्र महेन्द्र सिंह का टिकिट फायनल कर दिया है। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी को महेन्द्र सिंह यादव सासंद सिंधिया सहित कई कांग्रेसी दिग्गज नेताओ के साथ रोड शो करते हुए कोलारस में नामाकंन भरेंगें। कांग्रेस के प्रवक्ता हरवीर रघुंवशी से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी क्लीयर करते हुए महेन्द्र सिंह यादव के नाम पर मौहर लगा दी है।

इसके प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव दीपक बावरिया, दिग्गज नेता कांति लाल भूरिया, क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह  के साथ 31 जनवरी को कोलारस में रोड़ शो करते हुए नांमांकन दाखिल करने जाएगे। दोपहर साढे 12 वजे रोड़ सो का खाफिला नामांकन दाखिल करेंगा। 

वही इस समय भाजपा अपने प्रत्याशी का चयन करने में उलझी हुई है। अब कोलारस क्षेत्र में कौन अपने आकड़े सही बिठाकर जीत अपनी झोली में ले सकता है इस पर भाजपा निर्णय नहीं ले पा रही है। सूत्रों की माने तो भाजपा नामांकन दाखिल होने के बाद भी अपना प्रत्याशी तय नहीं करेंगी। भाजपा की और से प्रत्याशी के नाम पर मौहर 09 फरवरी को फार्म खींचने की अंतिम तिथि के दौरान की जाएगी।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!