डेढ़ साल पहले पत्नि छोडक़र चली गई, आज संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मिली लाश

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा थाना क्षेत्र के लुकवासा कस्बे में ही एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में युवक के कमरे में ही मिली। इस बात की सूचना मृतक के भतीजे और मां ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पीएम कराकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार रामकृष्ण पाल पुत्र हरिराम पाल उम्र 35 निवासी लुकवासा अपने घर में अकेला रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। मृतक की पत्नि सीयाबाई लगभग डेढ़ बर्ष पहले इसे छोडक़र चली गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह दो बार अपनी पत्नि को लेने ससुराल गया तो ससुराल जनों ने युवक की मारपीट कर दी थी। 

बीती रात्रि मृतक अपनी मां के यहां से खाना खाकर आ गया था। आज दोपहर जब मृतक की मां अपने पुराने घर पर पहुंची दो देखा कि रामकृष्ण की लाश कमरे में पड़ी हुई थी। इस लाश के गले पर बेडसीट लिपटी हुई थी। इस मामले में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वही मृतक के परिजन इस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग कर रहे है। हांलाकि पुलिस ने इस मामले में मृतक का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!