शस्त्र लायसेंसधारी 31 जनवरी तक जमा करें शस्त्र, नहीं किए तो होगी कार्यवाही

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला मजिस्ट्रेट तरूण राठी ने विधानसभा क्षेत्र 27 कोलारस के उपनिर्वाचन 2018 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु कोलारस अनुभाग के समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तियां तीन मार्च 2018 तक के लिए निलंबित कर दी गई है और समस्त शस्त्र लायसेंस धारियों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने-अपने शस्त्र संबंधित थानों में अथवा रक्षित पुलिस निरीक्षक लाईन शिवपुरी में 31 जनवरी 2018 तक आवश्यक रूप से जमा करा दें। अन्यथा धारा 188 एवं आयुक्त अधिनियम 1959 के अंतर्गत दण्डनीय होगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में कोलारस अनुभाग के समस्त शस्त्र धारियों को अपने-अपने शस्त्र 26 जनवरी तक संबंधित थाना एवं रक्षित निरीक्षक लाईन शिवपुरी में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन थानों में समस्त शस्त्र जमा न होने के कारण अब शेष बचे शस्त्रधारियों को निर्देश दिए है कि वे 31 जनवरी तक आवश्यक रूप से शस्त्र जमा कर दें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!