शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने घर में ही फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक बीमारी से परेशान था और इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस को मृतक राजू के पिता जगदीश पुत्र प्यारा लोधी निवासी इंदार ने बताया कि उसका पुत्र बीमारी से दुखी थी और उसकी बीमारी सही नहीं हो रही थी।
हो सकता है कि इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली हो। मौके पर पुलिस ने लाश को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।