प्रताडऩा से हुई फौजिया की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बीएसएनएल टॉवर के पास करैरा में रहने वाली फौजिया की मौत ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताडि़त करने से हो गई थी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच एसडीओपी करैरा द्वारा की गई। जहां जांच में सामने आया कि फौजिया की मौत दहेज के लिए प्रताडि़त करने से हुई है जिस पर पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति व ससुर की तलाश शुरु कर दी है। 

पुलिस को मृतिका के पिता ने बताया कि बीते एक वर्ष पूर्व करीब 13 दिसंबर 2017 को बीएसएनएल टॉवर करैरा निवासी फौजिया की शादी कल्लन शॉप फैक्ट्री के पीछे रहने वाले मुजीब खान से किया था। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन कुछ दिनों बाद उसका पति मुजीव अहमद व ससुर रसीद अहमद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। फौजिया ने इस बात की जानकारी जब अपने पिता को दी तो पिता शिवपुरी आए और दामाद को समझाने का प्रयास किया। जिस पर कुछ दिन तक तो मामला शांत रहा लेकिन फिर से मुजीब फौजिया को दहेज के लिए परेशान करने लगा और उसे घर से भगा दिया। घर से निकाले जाने के बाद फौजिया करैरा अपने पिता के यहां आकर रहने लगी। 

इसी बीच कई बार पिता उनके घर गए और महिला के पति व ससुर को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसी बीच फौजिया ने थाने में दहेज एक्ट का केस भी दर्ज करवाया था। घर से निकाले जाने के बाद फौजिया बीमार रहने लगी और उसकी मौत हो गई। फौजिया की मौत के बाद पिता ने मामले में दामाद व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराने की बात कही। जिस पर पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की। जहां मामले की जांच एसडीओपी करैरा ने की। जांच के बाद पति मुजीब अहमद व ससुर रसीद अहमद पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!