समाज के लोग शराब, मुर्गा की दुकान नहीं लगाएंगे। जाटव समाज के मोहल्लों में शराब की दुकान नहीं खुलेगी। बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडेंगे और अनपढ नहीं रहने देंगे। यदि शराब बंद नहीं की तो पहली बार पकड़े जाने पर 11 सौ रुपए और दूसरी बार पकड़े जाने पर 21 सौ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी नहीं माना तो उसे समाज से बेदखल कर दिया जाएगा।
अनपढ़ महिला से मोबाइल का हो जाता है दुरुपयोग
समाज की कोई भी अशिक्षित महिला मोबाइल नहीं रखेगी क्योंकि वह महिलाएं ज्यादा कुछ जानती नहीं हैं। इस कारण उसका दुरुपयोग हो जाता है। हमारे समाज की अकेली महिला भी अब अन्य समाज के लोगों के साथ काम पर नहीं जाएगी। इसके अलावा भी अन्य निर्णय लिए गए।
मंगलिया जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष, जाटव समाज
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।