किशोरी घर से लापता, परिजनों ने संदेही पर कराया केस दर्ज

0
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम थोवन का डेरा ग्राम थनरा में एक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई और फिर लौटकर नहीं आई। मामले में किशोरी के परिजनों ने संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। 

ग्राम थनरा के थोवन का डेरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 5 जनवरी को शाम के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब परिजनों ने किशोरी को देखा तो वह घर नहीं मिली जिस पर उसकी आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच उन्हें पता चला कि गांव का रहने वाला एक युवक अरुण पुत्र भज्जू प्रजापति भी गायब है 

जिस पर परिजन थाने गए और संदेह के आधार पर अरूण के खिलाफ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की बात कही। जिस पर मामले में पुलिस ने अरुण के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!