ट्यूशन गई छात्रा नहीं लौटी घर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली संजय कॉलोनी में घर से ट्यूशन की कहकर निकली छात्रा घर नहीं लौटी। जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की साथ ही रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन छात्रा का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 

संजय कॉलोनी की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार को सुबह 10 बजे के करीब घर से ट्यूशन की कहकर निकली थी लेकिन ट्यूशन का समय खत्म न होने के बाद भी किशोरी घर नहीं लौटी जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश की। 

काफी तलाशने के बाद जब किशोरी का पता नहीं चल सका तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरु कर दी लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!