विधायक ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण

NEWS ROOM
0
पिछोर। अनुविभाग पिछोर की ग्राम पंचायत हिम्मतपुर में बने पंचायत भवन का लोकार्पण विधायक केपीसिंह द्वारा किया गया। विधायक ने सरपंच तथा सचिव की खुले दिल से प्रशंसा करते हुऐ कहा कि शायद ही इतना सुंदर पंचायत भवन जिले में कहीं हो। विधायक ने कहा कि यदि सभी सरपंच व सचिवों में ऐसी सकारात्मक सोच जागरुक हो जाए तो वह भी हिम्मतपुर जैसी ओडीएफ  पंचायत बना सकते है, पंचायत भवनों का लक्ष्य भी पूर्ण कर सकते है। 

चाहे अनुकूल परस्थितियां हो या प्रतिकूल जितना अच्छा हो उतना अच्छा काम करने का प्रयास करो तब जाकर हम प्रशंसा के पात्र बन सकते है, इस मौके पर जनपद पंचातय पिछोर के अधिकांश सरपंच तथा सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित हुए। 

अस्पताल तथा स्कूल बनाने की मांग
ग्राम पंचातय सचिव संतोष दुवे तथा सरपंच कमलकिशोर दुबेे ने विधायक केपीसिंह से पंचायत में हाई स्कूल तथा उपस्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग करते हुऐ मुक्तिधाम तक सीसी सड़क निर्माण की मांग की जिसें विधायक केपी सिंह ने पूर्ण करने का आश्वासन दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!