महिला दंगल में पूजा ने मारी बाजी, प्रीति रही उपविजेता

NEWS ROOM
0
पिछोर। पिछोर से दस किमी दूर नया चौराहे पर चल रही बाल हनुमान मेले महिला कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। बाल मेले का उद्घाटन बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने किया इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि कि हमारे समाज में आज भी खेलो में बेटिया कम भाग लेती है। महिला दंगल के माध्यम से हम समाज में यह संदेश देना चाहते है कि हमारी बेटिया पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बेटो से कम नही है ओर हमें बेटियों को भी खेलो में प्रतिभागी बनने से उनको रोकना नहीं चाहिए बल्कि उनका उत्साहवर्घन करना चाहिए। मेले में बुधवार को चल रहे महिला दंगल में नेशनल चेम्पियन रही दिल्ली की पूजा राठी बहादुरगढ की प्रीति के बीच कुश्ती हुई। दूसरा मैच रेवाडी की रहने बाली कोमल और तनु के बीच हुआ जिसमें तनु विजयी रही। तीसरा मैच कोमल और स्थानीय महिला पहलवान खुशी के बीच हुआ जिसमें कोमल विजयी रही। 

कुश्ती का शुभारंभ प्रीतमसिंह लोधी द्वारा किया गया। कुश्ती के आखिरी दिन फाईनल मुकाबले में  57 किलो ग्राम में पूजा राठी प्रथम व प्रीति द्वितीय स्थान पर रही व मनीषा 65 किग्रा में प्रथम रही व सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर अनिल पचौरी, इजी. कोशल किशोर शर्मा, दिनेश लोधी, प्रीतम सिंह लोधी, मुकेश पंसारी, बृजमोहन मुखिया, भानु जैन, केके राजौरिया, पूरन सिंह लोधी, रंजीत रहोरा, सुनील लोधी, सुनील पंडा, सिरनाम लोधी, रामकिशोर तिवारी, पूनम राजौरिया आदि लोग मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!