मामा के यहां मां के साथ गई किशोरी को भगा ले गए युवक

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पुरैनी में एक किशोरी को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि किशोरी पहले भी अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज थी यहां पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था और उसकी मां को सौंप दिया था। यहां से किशोरी की मां अपनी पुत्री को लेकर मामा के यहां चली गई लेकिन यहां दो युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए थे। 

पुलिस ने बताया कि पिछोर थाना क्षेत्र के जेल के पीछे रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का मामला पिछोर में दर्ज था जिसे पिछोर पुलिस ने बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया था। यहां से मां अपनी पुत्री को मामा के यहां ले आई और वहीं रहने लगी, लेकिन 28 दिसंबर की रात किशोरी फिर से घर से लापता हो गई। लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

इसके बाद किसी ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी को सुरेश केवट निवासी बमना हाल निवासी पिछोर, पंचू केवट निवासी ढला इमलिया थाना भौंती के साथ देखा गया है। जिसके बाद परिजन थाने गए और मामले की शिकायत गुरुवार को थाने में दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!