शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली ठकुरपुरा कॉलोनी से सोमवार को एक किशोरी घर से लापता हो गई। जब किशोरी घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को ठकुरपुरा में ही रहने वाले युवक के साथ देखा गया था जिस पर परिजनों ने संदेही के खिलाफ केस दर्ज करवाया। ठकुरपुरा में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी सोमवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई।
घर पर किशोरी के न मिलने से परिजन को चिंता होने लगी और उसकी तलाश शुरु की। काफी खोजने के बाद भी किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इस पर उन्हें किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को वीरू मेहतर के साथ देखा गया था जिस पर परिजन वीरू के घर गए और उनके पिता से पुत्री के बारे में पूछा जिस पर उन्होंने जानकारी न होने की बात कही तो युवक को घर के अंदर बंधक बनाया और उसकी मारपीट की।
जब मारपीट से बात नहीं बनी तो परिजन थाने गए और वीरू के खिलाफ संदेह के आधार पर केस दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने मामले में वीरू के पिता की शिकायत पर किशोरी के पिता पर मारपीट सहित विभन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।