शिवपुरी। जिले के बम्हारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कोटका में खेत पर सो रहे एक युवक की मारपीट कर दी। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। लल्ला पुत्र जगन्नाथ गुर्जर निवासी बम्हारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार की रात वह खेत पर पानी दे रहा था और खेत पर ही बने मकान में वह सो गया।
रात करीब 11 बजे के करीब गांव में रहने वाला रामनिवास पुत्र तखतसिंह गुर्जर निवासी बम्हारी आ गया और जमीनी विवाद के चलते लल्ला के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी एवं जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद लल्ला थाने आया और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।