शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सूर्या होटल के सामने एबी रोड पर एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं पुलिस में शिकायत करवाई।
पुलिस को सूचना मिली कि सूर्या होटल के सामने एबी रोड पर एक ट्रक की टक्कर से युवक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में परमालसिंह यादव घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने घायल युवक के पुत्र विशाल सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।