बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बुडार से मंदिर पर दर्शन करने के लिए आने वाला युवक मंदिर के पंडित जी का मोबाइल व पांच हजार रुपए चुराकर ले गया। मामले में संदेह के आधार पर फरियादी ने युवक के खिलाफ बदरवास थाने में शिकायत की जहां पुलिस ने युवक को पकड़कर जब पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल लिया।
मामला शनिवार की रात का है। मंदिर में पूजा करने वाले पंडित भूषण पुत्र सियाराम भूषण (45) निवासी ग्राम बुडार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसका मोबाइल व जेब में रखे करीब 5 हजार रुपए चोरी हो गए हैं। पुलिस को पं. भूषण ने बताया कि चोरी की घटना से पहले उसके पास राकेश पुत्र दिमानसिंह कुशवाह निवासी कटरा बदरवास आया था शायद उसने ने चोरी की हो।
मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर संदेह के आधार पर राकेश पुत्र दिमानसिंह कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और जब उससे पूछताछ की तो चोरी करने की बात स्वीकार की तथा उससे मोबाइल व चुराए गए पैसे भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।