शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रायश्री में दो भाईयों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामला जमीनी को लेकर बटवारे को बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि वीरू पुत्र ऊंकार यादव व पहलू पुत्र तेजसिहं यादव निवासी रायश्री आपस में भाई है। रविवार को दोनों जमीन के बटवारे को लेकर पत्थर लगा रहे थे जिस पर दोनों में विवाद होने लगा।
यह विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज होने लगी। मामले को देखते हुए दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक-दूसरे की लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने वीरू की शिकायत पर तेज सिंह यादव, पहलू पुत्र तेजसिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं पहलू की शिकायत पर ऊंकार यादव, वीरू पुत्र ऊंकार यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।