विधायक ने स्वीकृत कराए भटनावर और परीच्छा में सामुदायिक भवन

NEWS ROOM
0
पोहरी। विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भटनावर एवं परीच्छा में क्रमश: 25 लाख तथा 12 लाख लागत राशि के दो बड़े सामुदायिक भवन शीघ्र ही बनेंगे। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के प्रयासों से इन सामुदायिक भवनों की स्वीकृति हुई है। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैए तथा जिला पंचायत शिवपुरी के पत्र के द्वारा प्रत्यके सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु कुल निर्माण कार्य की 40 प्रतिशत राशि प्रथम किश्त के रूप में जारी की जा चुकी है। 

गौरतलब है कि उक्त दोनों ही ग्रामों में सामाजिक, धार्मिक तथा मांगलिक कार्यां हेतु सामुदायिक भवन निर्माण की मांग विधायक प्रहलाद भारती से की गई थी। विधायक भारती की इसी मांग पर ग्राम भटनावर में 25 लाख 50 हजार एवं परीक्षा में 12 लाख लागत राशि के सामुदायिक भवन के निर्माण की स्वीकृति संभव हुई है। 

ग्राम परीच्छा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु हनुमान जी के मंदिर के पास के स्थान का चयन किया गया है। सामुदायिक भवनों की स्वीकृति पर ग्रामजनों ने विधायक भारती का अभार व्यक्त किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!