शौच के लिए गया वीरेन्द्र, और जेब कतरा अपना काम कर गया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के बीचों.बीच ठंडी सड़क हनुमान पुल के पास बने नगरपालिका के कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़े एक युवक की जेब से चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया। घटना के समय पी?ित युवक का साला कॉम्प्लेक्स में शौच के लिए गया हुआ था और अपना मोबाइल जीजा को दे गया था। पुलिस ने इस मामले में चोर के खिलाफ विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

शाम करीब 6:30 बजे के लगभग वीरेंद्र पुत्र मुन्ना प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी कमलागंज प्रजापति मंदिर के पास अपने साले संजय गोला निवासी आगरा के साथ बाजार आया हुआ था जहां ठंडी सडक़ पर बने नगरपालिका के कॉम्प्लेक्स में संजय शौच के लिए चला गया और अपना मोबाइल व अन्य सामान अपने जीजा वीरेंद्र को दे गया। 

जहां वीरेंद्र, संजय का इंतजार करने के लिए बाहर खड़ा हो गया। उसी दौरान चोर ने वीरेंद्र की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया और वहां से चला गया जिसका आभास तक उसे नहीं हुआ। बाद में जब संजय कॉम्प्लेक्स से बाहर निकला  और उसने अपना मोबाइल मांगा तो उसे ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाइल गायब हो गया है जिसकी उसने आसपास तलाश की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला तो उसने कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!