रोड एक्सीडेंट: किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की मौत, दो गंभीर

NEWS ROOM
0
सिरसौद-शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के तहत फोरलाइन पर बुधवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार भाजपा किसान मोर्चा करैरा मंडल के अध्यक्ष की मौत हो गई वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग 10:30 बजे के करीब सिरसौद निवासी शिवकुमार लोधी अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर शिवहरे होटल से खाना खाकर सिरसौद की तरफ आ रहे थे वहीं दूसरी बाइक पर सवार होकर भाजपा के किसान मोर्चा के करैरा मंडल अध्यक्ष उत्तमसिंह राजपूत घसारई वाले  अपने रिश्तेदार धर्मेन्द्र के साथ शिवपुरी की ओर आ रहे थे तभी रात करीब 10:30 बजे अमोला थाने के क्षेत्र के नजदीक ही दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। 

घटना की सूचना मिलते ही अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायलों को डायल 100 की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरा उत्तम ठाकुर की मौत हो गई। घटना में अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल से ग्वालियर रैफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!