शिव की सत्ता के खिलाफ शिवपुरी में भी कराया अध्यापको ने मुंडन संस्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर अध्यापक आंदोलन अब चरम पर पहुंंच गया है। इस आंदोलन के चलत पिछले 13 जनवरी को भोपाल में महिला अध्यापकों ने अपने केशो का बलिदान दिया था। इसी आंदोलन के क्रम में आज शिवपुरी जिले में भी आध्यपकों ने मुंडन सस्कांर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए 5 अध्यापकों ने अपने केशो का बलिदान दिया है। 

आज शाम को लगभग 6 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के पास अध्यापक मनमोहन जाटव, महेन्द्र नायक, सतीश वर्मा, भगवती प्रसाद कबीर और भानू प्रताप शाक्य ने अपने केशो का त्याग किया है। अध्यापको का कहना है कि यह आंदोलन अब और उग्र होगा, आने वाले कोलारस के चुनावो में हम सरकार का विरोध करेंगें। इस आंदोलन को अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सरैया एवं विपिन पचौरी ने अपना समर्थन देते हुये कहा है कि हमारी बहिनों का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!