शिवपुरी। जेएमएफसी जितेन्द्र कुमार शर्मा तहसील कोलारस जिला शिवपुरी ने आरोपी मोतीलाल, रामदयाल, बंटी उर्फ देशराज को न्यायालय के उठने तक की सजा एवं 500-500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 29 सितंबर 2016 को फरियादी हेमराज पानी भरकर घर आ रहा था रास्ते में उसके घर के पास बबूल के झाड़ रखे हुए थे,
जब फरियादी बबूल के जार को हटाने लगा तो अभियुक्तगण ने गालियां दी जब फरियादी ने गालियां देने से मना किया तो अभियुक्तगण ने उसका रास्ता रोककर उसकी लाठियों से मारपीट की जिससे फरियादी को चोटें आई।
पुलिस थाना इंदार ने फरियादी की रिपोर्ट पर से केस दर्ज कर चालान न्यायालय के समक्ष पेश किया जिस पर न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों के तार्कें को सुनने के उपरांत आरोपीगण को न्यायालय उठने तक की सजा एवं जुर्माने की सजा से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से पैरवी वर्षा पाठक त्रिपाठी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी तहसील कोलारस जिला शिवपुरी द्वारा की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।