शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां एक दुकानदार ने दुकान पर काम नहीं करने पर एक दलित युवक के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पीडि़त युवक ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोनू जाटव पुत्र रामप्रकास जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी पिपरघर थाना पोहरी पहले अशोक पडिंत की कैंटीन पर काम करता था। आज दोपहर सोनू दोपहर मनोज जैन की काम करने जा रहा था।
तभी रास्ते में अशोक पडिंत,राजेश गौतम,उमेश गौतम निवासी गायत्री कॉलोनी मिले तो बोलने लगे कि तू मेरी दुकान पर काम क्यों नहीं कर रहा है। इसी बात पर आरोपी युवक के साथ विबाद करने लगे। जब युवक ने इस बात का विरोध किया तो आरोपीयों ने मिलकर युवक से जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ हरिजन एक्ट की धाराओं सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।