बदरवास। आगरा-मुंबई राजमार्ग के बदरवास में एक ढाबे पर गैस के टेंकरो से गैस चोरी कर अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों में भरे जाने का मामला प्रकाश में आया है। ये सिलेंडर कालाबाजारी कर लोगां के घरों में खपाए जाते थे। कोलारस एसडीओपी सुजीतसिंह भदोरिया ने बताया कि बदरवास के पास नेशनल हाईवे पर स्थित महेंद्र लोधी के ढावे से 67 सिलेंडर एवं कुछ तेल के ड्रम बरामद किए। यहां गैस टैंकरों से निकाल कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों में भरकर कालाबाजारी की जाती थी। सिलेंडर सहित सामान जप्त किया है, आरोपी महेंद्र ओर देवीलाल लोधी की पुलिस तलाश कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।