मोबाईल फोन बंद रखने के आरोप में दो समन्वयकों का मानदेय राजसात

0
शिवपुरी। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिले की दो ब्लॉक समन्वयकों द्वारा बैठक में मौजूद न होने मोर्निंग एवं इवनिंग फॉलोअप के दाौरान मोबाइल फोन बंद रखने के आरोप में मानदेय राजसात करने के संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिए। 

जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ ब्रम्हदेव गुप्ता ने जनपद पंचायत पिछोर के ब्लॉक समन्वयक मेहरवानसिंह यादव द्वारा तीन जनवरी से 5 जनवरी तक मोर्निंग एवं इवनिंग फॉलोअप की जानकारी ने देने एवं मोबाइल बंद रखे जाने के आरोप में 3 दिवस का मानदेय और जनपद पंचायत खनियांधाना की ब्लॉक समन्वयक राधा मौर्य द्वारा आयोजित तीन बैठकों में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के आरोप में 15 दिन का मानदेय राजसात करने के संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!