शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बड़ागांव मझेरा शिवपुरी में पड़ोस में रहने वाले युवक में टपरिया में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने उसकी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ग्राम बड़ागांव मझेरा की रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने बतााया कि सोमवार की रात वह अपने टपरिया में सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक महेन्द्रसिंह गुर्जर उसकी टपरिया में घुस आया एवं उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब महिला ने विरोध किया और चिल्लाई तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी एवं किसी भी बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी इसके बाद वह भाग गया। महिला ने सारे घटनाक्रम के बारे में अपने पति को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।