शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम माढ़ा में एक आदिवासी महिला की युवक ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। भागो बाई पत्नी स्व. बाबूसिंह आदिवासी निवासी ग्राम माढ़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि राजेन्द्रसिंह यादव निवासी सिगारई थाना इंदार का उसके साथ जमीनी विवाद चल रहा है।
इसी विवाद के चलते मंगलवार को राजेन्द्र घर आया और महिला के साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब महिला ने गाली देने से मना किया तो युवक ने उसकी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।