प्रभात झा ने मीडिया को कांग्रेस का दलाल कहा, फिर माफी मांगी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अपने विवादित बोल-बचनो के लिए जाने वाले भाजपा नेता प्रभत झा आज शिवपुरी में एकात्म यात्रा की पत्रकार वार्ता में मिडिया के तीखे सवालो से झल्ला गए और मिडिया को कांग्रेस का ऐजेंट बता दिया। बाद में मिडिया से क्षमा याचना करते नजर आए। आज शहर के सर्किट हाउस में प्रदेश भर में निकाली जा रही एकात्म यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। इस पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सासंद प्रभात झा ने संबोधित किया था। इस पत्रकार वार्ता में शिवपुरी की मिडिया के सवालो से प्रभात झा खीच गए। 

प्रदेश के नंबर वन का तमगा हासिल कर चुके शिवपुरी के जिला अस्पताल की दुर्दशा को लेकर सरकार की संवेदनशीलता को लेकर सवाल दागना शुरू किया तो प्रभात झा पहले तो इन सवालो के जबाब से बचते नजर आए। इसके बाद जब मिडिया ने अस्पताल की दुर्दशा की जानकारी से अवगत कराया तो वे एक टीव्ही चैनल के एक पत्रकार को कांग्रेस के ऐजेंट से निरूपीत कर दिया। इससे शिवपुरी की मिडिया भडक गर्ई। 

इस बात से नाराज होकर जब मौजूद अन्य पत्रकारों ने विरोध किया और वार्ता का विरोध कर जाने लगे तो मंत्री को अपनी गलती का अहसास हुआ और बाद में गले मिलकर क्षमा याचना करने लगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!