महिला का नोटों से भरा बैग व मंडी से बाइक चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डाक बंगला के सामने लगे नल पर महिला को पानी पीना महंगा पड़ गया। बताया जाता है कि महिला बैंक से रुपए निकालकर लाई थी और उसे एक थैले में रख दिया था। जब महिला को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए नल के पास गई और अपना थैला पास में ही रख दिया। इतने में ही किसी चोर ने उस थैले को चुरा लिया। घटना के बाद महिला ने चोर को तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। जिस पर महिला थाने गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरु कर दी है। 

सोभरन पत्नी गौरीशंकर लोधी (35) निवासी जराय ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह पिछोर में बैंक से रुपए निकालने के लिए गई हुई थी। यहां उसने बैंक से 35 हजार रुपए निकाले और उसको थैले में रख लिया। इसके बाद वह बैंक से अपने घर की ओर निकल गई। रास्ते में जब वह डाक बंगला के पास पहुंची तो उसे प्यास लगी जिस पर पास ही बने नल पर वह पानी पीने लग गई और उसने अपना थैला पास में ही रख दिया था। जब उसने पानी पिया और थैले को उठाने को हुई तो देखा कि थैला गायब है। जिस पर महिला परेशान हो गई और चिल्लाने लगी। महिला के चिल्लाने पर वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और उसने बताया कि रुपयों से भरा थैला गायब हो गया है। जिस पर महिला व अन्य लोगों ने आसपास देखने की कोशिश की लेकिन थैले का कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके बाद महिला थाने आई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 

मंडी के बाहर खड़ी बाइक को चुरा ले गए चोर
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत मंडी के बाहर रखी बाइक को चोर चुरा ले गए। घटना के समय बाइक चालक मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गया हुआ था और बाइक को बाहर रख दिया था। जब वह लौटकर आया तो देखा कि बाइक गायब है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

महेन्द्र पुत्र माथूराम रजक (29) निवासी खनियांधाना ने बताया कि वह मंगलवार को पिछोर मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आया हुआ था। उसने बाइक बाइक को मंडी के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह सब्जी लेकर वापस अपने घर जाने के लिए निकला और अपनी बाइक के पास गया तो देखा कि बाइक गायब थी। बाइक न मिलने पर युवक के होश उड़ गए और उसने आसपास दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद महेन्द्र थाने आया और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!