शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कृष्णपुरम कॉलोनी में एक किशोरी ने फांसी के लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर किशोरी के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी दोपहर के समय अपने कमरे में सोने की कहकर चली गई।
जब परिजन उसे जगाने गए और दरवाजा खटखटाया तो किशोरी ने कोई जबाव नहीं दिया। जिसके बाद परिजनों को शंका हुई और उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उनकी पुत्री फांसी के फंदे पर झूल रही है। पुत्री को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताया जाता है कि किशोरी की इंगेजमेंट हो गई थी लेकिन बाद में किसी कारणवश यह इंगेजमेंट टूट गई और लड़के वाले इंगेजमेंट में हुए खर्च को मांग रहे थे जिससे देखी होकर किशोरी ने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।