शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डूडामहूहा दिनारा पिछोर रोड मौजा सलैया के पास शुक्रवार को एक युवक की लाश मिली। वहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि डूडा महूहा के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां उन्होंने देखा तो लाश के शरीर पर चोटों के निशान थे जिससे लग रहा था कि युवक की किसी ने हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की व लाश की शिनाख्ती के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ व थानों में खबर की। यहां पुलिस को पता चला कि मृतक युवक का नाम रामस्वरूप पुत्र हजरतसिंह लोधी (45) है और वह कछऊ थाना पिछोर का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गई।
मामले में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के शरीर पर चोटों के निशान देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आगे पोस्टमार्टन की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।