BF ने दोस्तों के साथ शेयर किया, VIDEO बनाकर पापा के पास भेज दिया

0
आगर मालवा
। 19 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उसके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज करने के बाद उसके साथ 15 बार रिलेशन बनाए और फिर उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करने लगा। एक लड़का रिलेशन बना था और बाकी सब वीडियो बनाते थे। बाद में वीडियो वायरल कर दिए। लड़की के पिता तक पहुंचा दिए। 

पीड़िता ने बताया- एक साल पहले मेरी सहेली ने पवन बैरागी से मेरी मुलाकात कराई थी। पहली ही मुलाकात में हम दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस दौरान पवन ने मुझसे प्रेम का इजहार किया। मैं भी उस पर भरोसा करने लगी। इसी बात का फायदा उठाकर पवन ने मुझे अपने दोस्त हेमंत सिसोदिया के रूम पर मिलने बुलाया। यहां उसने मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसने रेप का वीडियो भी बना लिया था। यही वीडियो दिखाकर उसने 15 बार मुझसे रेप किया।

दोस्तों से रिलेशन बनाने को किया मजबूर
वीडियो का डर यही खत्म नहीं हुआ, अगली बार पवन ने अपने दोस्त राजेश राठौर को बुलाया और मेरा रेप करवाया। राजेश ने मुझसे दुष्कर्म किया और दोनों ने इसका वीडियो बना लिया। धीरे-धीरे दोनों मुझे ब्लैकमेल करने लगे। वे दूसरे दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का मुझ पर दबाव बनाने लगे। जब मैंने इस बात से साफ इनकार कर दिया तो मुख्य आरोपी पवन बैरागी, राजेश राठौर और हेमंत सिसोदिया ने मेरा अश्लील वीडियो उनके दोस्तो के ग्रुपों में वायरल कर दिया।

पिता के पास पहुंच गया अश्लील वीडियो
आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया। यही वीडियो पीड़िता के पिता के मोबाइल पर आ गया। जब उन्होंने यह वीडियो देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तब युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। तब पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत कराई।

आरोपियों पर 10 हजार का इनाम
मामले की शिकायत मिलने पर आगर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। हालांकि तीन में से दो आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी ।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!