मां के साथ बहन से मिलने गए आठ वर्षीय भाई में कार ने मारी टक्कर, मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नवोदय विद्यालय के सामने मगरौनी नरवर रोड पनगटा पर एक हृदय विदारक घटना में 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक अपनी मां के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवोदय विद्यालय में पढऩे वाली बहन से मिलने गया हुआ था जहां जैसे ही वह बस से उतरा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

बालक के पिता धीरज पुत्र द्वारिका प्रसाद चौरिया निवासी वार्ड क्रं. 14 नरवर ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र कृष्णा व पत्नी गणतंत्र दिवस के दिन छुट्टी होने के कारण नवोदय विद्यालय में पढऩे वाली बेटी से मिलने के लिए गए हुए थे। जहां जैसे ही वह नवोदय विद्यालय के सामने मगरोनी नरवर रोड पनगटा पर बस से उतरे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने कृष्णा में टक्कर मार दी। घटना में कृष्णा बुरी तरह घायल हो गया और उसके सिर व मुंह में गंभीर चोट आई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां घायल को इलाज के लिए नरवर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। बताया जाता है कि कृष्णा की दो बहिनें है और वह अपने परिवार में एकलौता ही लड़का था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!