गाड़ी भरने पर विवाद, युवक की सरियों से की मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खांदी में मोगिया डेरा के सामने मटर की गाड़ी भरने को लेकर दो युवकों ने एक युवक की सरियों व डंडे से मारपीट कर दी। घटना में युवक गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

ठाकुरलाल पुत्र प्रीतम धाकड़ (30) निवासी खांदी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम के समय मोगिया डेरा के सामने मटर की गाड़ी भर रही थी उसी समय सोनू, नंदू, मंजूश तोमर व हाकिम धाकड़ निवासी खांदी आ गए और उससे कहने लगे कि गाड़ी को तू नहीं भरेगा। 

जब ठाकुरलाल ने कारण पूछा तो सभी उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और सरिया व डंडों से उसकी जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर चारों युवका वहां से भाग गए। घटना में युवक के शरीर पर कई जगह चोटें आई जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!