सिद्ध आश्रम अमरौदा वेरवाबडी में 6 लाख के मंच का विधायक ने किया लोकार्पण

0
शिवपुरी। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने बैराड़ के निकट यादव समाज की धार्मिक आस्था के केंद्र सिद्व आश्रम अमरौदा वेरवाबडी में 6 लाख की लागत के नव निर्मित मंच का लोकार्पण किया। आमजन एवं यादव समाज द्वारा यहां मंच निर्माण की मांग विधायक से की गई थी। इसी मांग को पूरा करते हुए यहां मंच का निर्माण किया गया है। 

इसके पूर्व भी समाज बंधुओं की मांग पर विधायक भारती ने सिद्ध आश्रम अमरौदा वेरवाबडी में रपटा, सामुदायिक भवन एवं बोर की मांग को पूरा किया गया था। लोकार्पण किए गए मंच का उपयोग सामाजिक, धार्मिक एवं मांगलिक कार्या हेतु किया जावेगा। लोकार्पण करने पहुंचे विधायक भारती का यादव समाज द्वारा ढोल बजाकर तथा आतिशबाजी कर, फूलमालाओं तथा शॉल श्रीफल से भव्य स्वागत किया गया।

इस आयोजन में यादव समाज के 50 से अधिक ग्रामों के मुखियों सहित लगभग 300 समाज बंधु उपस्थित हुए। जिनमें काशीराम पटेल पचीपुरा, उम्मेद सिंह पटेल अमरोदा, मनीराम पटेल रूपापुरा, हरमुख पटेल सुदमानगर, रामचरण पटेल फलीपुरा, रामचरण पटेल ककरई, राजाराम पटेल बहवलपुर, प्रायग सिंह पटेल बहवलपुर, उम्मेद पटेल जमोनियां, सिद्दम सिंह देवपुर, दामोदर सरपंच रामपुरा, दंगल यादव सांपरारा, रामहेत पटेल देवपुरा, बद्री पटेल बहदरा, होतमिंसंह बलरामपुरा, प्रतीम सिंह, विजयसिंह पटेल नारायणपुरा,विजयसिंह पूर्व सरपंच ऐसवाया, महराज सिंह नेताजी बेरवाबडी, दरबार यादव मोहनपुर टोरिया, कल्याण सिंह यादव पूर्व सरपंच, अंतूराम पूर्व सरपंच, प्रीतमसिंह यादव अमरोदा, जगमोहन सिंह यादव भिलोडी, महेन्द्र यादव सरपंच ऊमरी, हर्ष सरपंच देवपुरा, अशोक सिंह यादव अमरोदी, रघुवीर सरपंच ककरई, प्रीतम सिंह पूर्व सरपंच, लाखन सिंह पूर्व सरपंच, गंगाराम आदिवासी सरपंच ठगोसा एवं मांगीलाल अमरोदा, संतम यादव देवपुरा उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!