शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में एबी रोड़ स्थित लक्ष्मी निवास के ठीक सामने एक राहगीर को बाईक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इस घटनाक्रम में राहगीर घायल हो गया जिसने बाईक चालक के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस थाना कोतवाली में फरियादी सतीश पुत्र हरिशंकरण अग्रवाल (45) निवासी मामू पान वाली गली शिवपुरी ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था इसी दौरान एक बाईक चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए फरियादी सतीश अग्रवाल में टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर बाईक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटनाक्रम में घायल सतीश ने आरोपी बाईक चालक के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में पहुंचकर केस दर्ज करवाया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।