शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित भैया ढावे के समीप सोमवार की रात 7: 45 बजे दो बाइकें आमने-सामने टकरा गई, इसी दौरान ठीक पीछे आ रहे ट्रक ने भी संतुलन खोते हुए बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाज के लिए घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर रामकुमार पुत्र कृपालसिंह यादव (18) निवासी बरोदिया, जितेन्द्र पुत्र उदयभानसिंह यादव (19) निवासी मेगोना, सवार थे जो शहर से रेडियेट कॉलेज से पेपर देकर घर लौट रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोगों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन बाइक पर अंकित नंबर को सर्च करने पर पुलिस ने बताया कि बाइक ग्राम पिपरई की है और किसी जहारसिंह के नाम पर पंजीबद्ध है। खबर लिखे जाने तक घायल अचेत थे और अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।