कोलारस उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी शिवसेना

Updesh Awasthee
0
कोलारस। भारतीय जनता पार्टी का शिवसेना से तालमेल हिंदुत्व की वजह से था लेकिन भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर वोट बटोरे और राममंदिर निर्माण को भूल गई, यहां तक की गऊमाता को भी बिसरा दिया और प्रदेश में व्यापमं घोटाले जैसे भ्रष्टाचार को जन्म दिया। उप चुनाव में भाजपा सरकार के मंत्री झूंठी घोषणाएं कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस से भी लोग खुश नहीं हैं। ऐसी स्थिति में दोनों दलोंं के असंतुष्टों का समर्थन एवं हिंदुत्व के बल पर शिवसेना कोलारस का चुनाव लड़ेगी। 

यह बात शिवसेना के उप राज्य प्रमुख पुष्पेन्द्र मिश्रा ने आज अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में कही और उनमें जोश भरा। शिवसेना के जिलाध्यक्ष पप्पू भैया ने भी बैठक में अपने विचार रखे। शिवसेना के ब्लॉक प्रमुख विनोद शर्मा ने नेताओं का स्वागत किया। पुष्पेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र से कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस जीतती रही है लेकिन इन दोनों ही पार्टियों ने कोलारस के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा, कोलारस की जनता की फिक्र इन दोनों दलों के नेताओं ने कभी नहीं की, अब जब उप चुनाव आ गए तो सीएम से लेकर सांसद एवं मंत्रियों का फौजफाटा कोलारस में डेरा डाले हुए हैं।

मिश्रा ने कहा कि गौ सेवा व राम मंदिर के नाम पर सत्ता में आई भाजपा अब भगवान राम के मंदिर को बनाना भूल गई, भगवान राम आज अयोध्या मेंं एक टैंट में बिराजे हुए हैं। शिवसेना के जिलाध्यक्ष पप्पू भैया ने कहा कि उप चुनाव में जनता को बरगलाने भाजपा झूठी घोषणाएं कर रही हैं उन्होंने कहा कि बिना लिखित परीक्षा पटवारी की भर्ती कैसे होगी, घोषणा करने के साथ सीएम को यह भी बताना चाहिए। 

उन्होंने व्यापमं घोटाले को प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि अयोग्य व्यक्ति इसमें डॉक्टर बना दिए गए अब वो जनता का क्या इलाज करेंगे। पप्पू भैया ने जिला चिकित्सालय की बेहाल स्थिति के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि शिवपुरी के अस्पताल में ऑक्सीजन सहित अच्छे डॉक्टर होते तो कोलारस विधायक की मौत भी नहीं होती। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!