शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र की रामबाग कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले गोहद नगर परिषद के कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के रामबाग कॉलोनी में निवासरत एक 29 वर्षीय महिला 2013 में शासकीय कार्य से नगर पालिका गई हुई थी। तभी वहां उसकी मुलाकात सुरेश पुत्र गिरधारी गोयल निवासी वार्ड नं. 12 गोहरी गेट गोहद जिला भिंड जो कि शिवपुरी नगर पालिका में कर्मचारी है से हुई। जहां उसने काम के बदले जिस्म की मांग कर डाली।
साथ ही महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शासकीय क्वार्टर में ही रेप की बारदात को अंजाम देता रहा। जब महिला ने शादी करने की बात कही तो शादी करने से मना कर दिया। इस मामले की शिकायत बीते 10 दिन पहले युवती ने आवेदन के माध्यम से कोतवाली में की। जहां आवेदन की जांच पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।