शिवपुरी: पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगाव रखने वाले एसडीओ अवधेश सक्सैना के प्रतिभाशाली पुत्र अभिजीत सक्सैना ने शिवपुरी का नाम हैदराबाद में रोशन किया है। यहां 30 किमी की हैदराबाद साईक्लोथोन रेस में अभिजीत ने भाग लिया और महज 90 मिनिट में इस दूरी को प्राप्त कर मैडल जीतकर अंचल का नाम रोशन किया। अभिजीत द्वारा बताया गया कि हैदराबाद बाइसिकिल क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस पर हैदराबाद में हैदराबद साइक्लोथोन का आयोजन किया गया।
इसमें डीजल पेट्रोल वाहनों का उपयोग सीमित कर इनसे होने वाले प्रदूषण को रोकने संबंधी जागरुकता बढ़ाने के लिए आयोजित इस साइक्लोथोन में शिवपुरी के अभिजीत सक्सेना ने 30 किलोमीटर सायकल 90 मिनट के रिकॉर्ड समय मे चलाकर मैडल और सर्टिफि केट प्राप्त किया।
पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में लगातार सक्रिय अभिजीत द्वारा शिवपुरी में भी सायकल चलाकर बच्चों में साइकिलिंग के प्रति रुझान बढ़ाने के प्रयास किये जाते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।